बीते दिन उजाड़ दिये थे दो दर्जन से अधिक आम के पेड़, वन अधिकारी ने की कार्यवाही
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। विकास खंड शमसाबाद क्षेत्र के ग्राम बरझाला क्षेत्र के ही एक लकड़ी माफिया लालू द्वारा दिनदहाड़े 14 हरे भरे फलदार मोटे आम के वृक्षों को कटवा दिया गया था, जबकि 6 अन्य वृक्षों पर भी आरा चलवा दिया गया। बताते हैं जिस वक्त लकड़ी माफिया द्वारा दिनदहाड़े हरे भरे फलदार वृक्षों पर आरा चलवाया जा रहा था उसी दौरान ग्रामीणों ने वन अधिकारी राजेश कुमार को सूचना दी थी। जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचते तब तक लकड़ी माफिया लालू अपने औजार छोडक़र मौके से फरार हो चुका था। वन अधिकारी राजेश कुमार की सूचना पर वन दरोगा जहीर खां मौके पर पहुंचे थे तथा जांच पड़ताल की थी। बताते है यहाँ 14 आम की जड़ों तथा आधा दर्जन अन्य वृक्षों की जड़ों का आंकलन किया गया था। बताते हैं वनाधिकारियों ने लकड़ी माफियाओं के खिलाफ बड़े जुर्माने की कार्रवाई की बात कही गई थी। यही से कोई 500 मीटर दूर पूर्व की ओर स्थित एक बाग से लकड़ी माफिया मुन्ना लाल ने 15 वृक्षों को कटवाया था। मौके पर 11 आम की जड़ें, जबकि चार अन्य वृक्षों की जड़ें कटी हुई पाईं गईं थीं। इस घटना के बाद क्षेत्राधिकारी ने राजेश कुमार ने कड़ी कार्रवाई करते हुए मुन्नालाल पर 55 हजार व लकड़ी माफिया लालू पर 45 हजार रुपए की बड़ी कार्रवाई की है। लकड़ी माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई होने से क्षेत्र के लकड़ी माफियाओं में दहशत का माहौल देखा गया है।
बेलगाम लकड़ी माफियाओं पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक लाख का जुर्माना
