वन दरोगा ने अज्ञात नीलगाय शिकारी के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा

मोहम्मदाबाद, समृद्धि न्यूज। थाना मोहम्मदाबाद में में वन दरोगा राहुल सक्सेना द्वारा वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9 व 51 में एक अज्ञात शिकारी के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया है कि वन दरोगा राहुल सक्सेना ने बताया कि डायल 112 की सूचना 10 जनवरी 2026 को शाम लगभग शाम 3 बजे मिली कि दुर्गुपुर में कुछ अज्ञात व्यक्ति द्वारा नीलगाय का शिकार किया जा रहा है उसकी सूचना पर वह अपनी टीम क्षेत्रीय वन अधिकारी अनूप कुमार, सेक्शन अधिकारी ताबीस अहमद वन दरोगा कमालगंज तथा वन रक्षक सचिन कुमार, मनोज कुमार, मोहित कुमार के साथ घटना स्थल पर पहुंचे जैसे ही शिकारी ने हमे देखा तो मौके से भाग गए। टीम ने शिकारी का पीछा किया लेकिन शिकारी भागने में सफल हो गए। खोजबीन करने पर एक नर तथा तीन मदा नीलगाय मृत पाई गई। शव विच्छेदन के लिए वन परिसर निनौया लाया गया। सम्पर्क सूत्र से जानकारी मिली है कि उन शिकारी को चंदा देकर आसपास के किसानों द्वारा बुलाया गया है।
कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है तथा मामले की जांच गहनता से करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *