डीएम ने निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की ली बैठक
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के सम्बन्ध में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में एनआईसी में समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय/राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई। डीएम ने समस्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया कि 10 दिसम्बर को जनपद के प्रत्येक मतदेय स्थल पर बीएलओ/बीएलए की बैठक आहूत की जायेगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बीएलओ/बीएलए की मीटिंग में बूथ स्तर पर सम्बन्धित ग्राम प्रधान, कोटेदार, पंचायत सेके्रटरी, सुपरवाइजर तथा नगरीय क्षेत्र में सभासद आदि उपस्थित रहेगें। बीएलओ-बीएलए की बैठक की उपस्थिति एवं मिनट फोटोग्राफ के साथ एकत्रित किए जायेगें तथा उसे ईआरओ के माध्यम से जिला निर्वाचन कार्यालय में जिला निर्वाचन अधिकारी की बेवसाइट पर अपलोड करने हेतु उपलब्ध कराया जायेगा।
डीएम ने समस्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि अपने-अपने दल के समस्त बीएलए को उक्त् बैठक में उपस्थित रहने हेतु निर्देशित करने का कष्ट करें। बीएलए अपने बीएलओ से अनट्रेसेवल मतदाताओं की सूची प्राप्त कर उनका सत्यापन करने का कष्ट करें, यदि किसी सही मतदाता का नाम अनट्रेसेवल की सूची में आ गया है तो उसे बीएलओ के माध्यम से तत्काल ठीक कराने हेतु उपलब्ध कराऐं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उक्त बैठक के दौरान यदि कोई व्यक्ति ऐसा पाया जाता है, जिसका नाम वर्तमान निर्वाचक नामावली में नहीं हैं तो उससे फार्म-6 भरवा लिया जाए। बैठक में भाजपा से मुकेश् गुप्ता, सपा से सुभाष् चन्द्र शाक्य, सीपीआई (एम) से सुनील कटियार, बसपा से आरडी बोद्ध एवं आम आदमी पार्टी से अकुश सिंह तथा कांग्रेस पार्टी से वरूण त्रिपाठी उपस्थित रहें।
जिनका नाम सूची में नहीं है, उनके भरवाये जायेंगे फार्म-6
