
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सेण्ट पॉल्स ब्राइटन एकेडमी, सीनियर सेकेन्ड्ररी स्कूल, बंधौआ नेकपुर फतेहगढ़ में छात्र केविनेट का गठन किया गया। छात्र केविनेट के लिए छात्र- छात्राओं ने हेड ब्याय, हेड गर्ल हाउस कैप्टन और हाउस वाइस कैप्टन के पद के लिए अपना-अपना आवेदन किया। इस प्रक्रिया में छात्र- छात्राओं द्वारा उम्मीवारों को अपना-अपना वोट दिया। अन्त में वोटों की गणना की गयी, गणना के बाद स्कूल हेड ब्वाय प्रांशु सिंह व स्कूल हेड गर्ल वंदनी भदौरिया व स्कूल वाइस हेड ब्वाय आर्यन सोमवंशी, स्कूल वाइस हेड गर्ल आस्था सक्सेना ने भारी मतों से जीत हासिल की। हाउस कैप्टन व हाउस वाइस कैप्टन के मतों की गणना के बाद उम्मीवारों ने अपने-अपने हाउस की जीत हासिल की।
रेड हाउस कैप्टन आर्दश चौहान, रेड हाउस वाइस कैप्टन अवन्तिका सोमवंशी, येलो हाउस कैप्टन राजा कटियार, येलो हाउस वाइस कैप्टन प्रियादर्शनी सिंह, ब्लू हाउस कैप्टन शिवांगी दुबे, ब्लू हाउस वाइस कैप्टन प्रदुमन आर्यवीर, ग्रीन हाउस कैप्टन विनीत कुमार, ग्रीन हाउस वाइस कैप्टन अरीबा मंसूर बने।
मुख्य अतिथि पादरी जयपाल मैसी का स्वागत बच्चों ने बुके भेंट कर किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि ने प्रार्थना के द्वारा प्रारम्भ किया। चुनाव में विजयी छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि द्वारा शपथ दिलायी गई। पादरी जयपाल मैसी ने स्कूल कैप्टन, स्कूल वाइस कैप्टन, हाउस कैप्टन, और हाउस वाइस कैप्टन को शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रोजीशन विश्वासी ने बच्चों को लोकतन्त्र में चुनाव प्रक्रिया के महत्व एवं लोकतांत्रिक मूल्यों पर विश्वास करने के महत्व के बारे में बताया। विद्यालय के उप- प्रधानाचार्य नानक दास मैसी ने निर्वाचित छात्र- छात्राओं को उनकी जीत की बधाई दी। संचालन देवेन्द्र जायसवाल, अभिषेक सिंह, संजीव कुमार सिंह व बिन्दु द्विवेदी ने किया।
प्रबन्धक रोहतानी विश्वासी ने विद्यालय में आये हुए अतिथियों तथा कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्रों व शिक्षिकों तथा विद्यालय स्टॉफ के सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
