बीमारी के चलते कानोडिया बा0इं0का0 के पूर्व बड़े बाबू का निधन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मदन मोहन कानोडिया बालिका इंटर कालेज के पूर्व प्रधान लिपिक वीरेन्द्र सिंह चौहान का लम्बी बीमारी के चलते निधन हो गया। कानोडिया बालिका इंटर कालेज के प्रबंधक सुनील कुमार अग्रवाल, प्रधानाचार्या सुमन त्रिपाठी एवं लिपिक अजंट सिंह, राघव मिश्रा, प्रदीप कुमार, पंकज औदिच्य सहित सभी शिक्षिकाओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान विद्यालय को आयाम दिया था। उनके कार्यों को याद करते हुए नम आंखों से उन्हें विदाई दी गई। उनके निवास पर जनपद के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *