
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पूर्व डीजीसी अधिवक्ता रनवीर सिंह यादव का निधन हो गया। उनके निधन पर अधिवक्ताओं ने कचहरी प्रांगण बार एसोसिएशन सभागार में जिलाध्यक्ष जवाहर सिंह की अध्यक्षता में शोकसभा का आयोजन हुआ। सभी अधिवक्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की। अधिवक्ता साथी के निधन पर सभी अधिवक्ता न्याय कार्य से विरत रहे। अधिवक्ता रनवीर सिंह यादव समाजवादी पार्टी से भी जुड़े रहे। वे कई वर्ष पूर्व समाजवादी अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष भी रह चुके है। पिछले दो-तीन वर्षों से वह कैंसर से पीडि़त थे। जिसका इलाज के बाद वह स्वस्थ्य हो गये थे। बीते दिन उनका निधन हो गया। उनके निधन पर अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गयी। सभी अधिवक्ताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की।
