Headlines

धारा 370 समाप्ति से कश्मीर में लौटी शांति, पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सरकार ने आतंकवाद के विरुद्ध सात दलों को विदेशी सरकारों के समक्ष भारत का पक्ष रखने के लिए भेजा। जिसमें एक दर्जन राजनीतिक दलों के सांसद 33 देशों में गए। मंै भी एक दल के साथ जापान, सिंगापुर, मलेशिया सहित पांच देशों की यात्रा में भारत का पक्ष रखने के लिए गया, यह बात पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने फतेहगढ़ स्थित लाल बाग में प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के विरुद्ध सभी देशों ने भारत का समर्थन किया और आपरेशन सिंदूर को पाकिस्तान के विरुद्ध सही बताया। उन्होंने कहा इससे पूर्व अटल बिहारी बाजपेई के नेतृत्व में संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत का पक्ष रखने के लिए पाकिस्तान के विरुद्ध मैं गया था, जिसमें पाकिस्तान का प्रस्ताव खारिज हुआ था। विदेश में सभी दलों की विदेश नीति एक ही रहती है। धारा 370 का क्या आपने समर्थन किया था। पूछे प्रश्न के जवाब में कहा कि धारा 370 समाप्ति के बाद कश्मीर में शांति स्थापित हुई है। सुप्रीम कोर्ट ने स्वयं धारा 370 समाप्ति का समर्थन किया। तो मैने भी इसका समर्थन किया। पश्चिम एशिया संघर्ष पर पूछे प्रश्न पर कहा कि ईरान इजराइल युद्ध दोनों के पक्ष में नहीं है। ईरान भारत का मित्र देश है, दोनों देशों को बातचीत करके यह तनाव समाप्त करना चाहिए। भारत शांति का पक्षधर है। यह पूछने पर पाकिस्तान के विरुद्ध सीज फायर कैसे हुआ के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इसका जवाब सरकार से मांगा है। जी-७ देशों की बैठक के बारे में कहा भारत जी-७ में केवल आमंत्रित देश है, सदस्य नहीं, कनाडा में मोदीजी भारत का पक्ष रखने जा रहे है। जातिगत जनगणना पर पूछे प्रश्न पर उन्होंने कहा इस जनगणना से सभी जातियों को न्याय मिलेगा, जिसकी मांग कांग्रेस ने की थी। आरक्षण भी घटाया बढ़ाया जा सकता है। जबकि सुप्रीम कोर्ट 50 प्रतिशत आरक्षण की सीमा तय कर चुका है वार्ता में पूर्व विधायिका लुईस खुर्शीद, जिलाध्यक्ष शकुंतला देवी, नगर अध्यक्ष अंकुर मिश्रा, अनिल मिश्रा, फरीद चुगताई सहित आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *