फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कांग्रेस नेता व पूर्व विदेश मंत्री का नगर में शहर अध्यक्ष अंकुर मिश्रा के नेतृत्व में जगह-जगह स्वागत किया गया। सलमान खुर्शीद के साथ मैडम लुईस खुर्शीद व कांग्रेस जिलाध्यक्ष शकुंतला देवी, कोआर्डिनेटर प्रकाश प्रधान आदि लोग मौजूद रहे। भीकमपुरा मोड़ पर कांगे्रसियों ने सलमान खुर्शीद का स्वागत किया। टाउन हाल तिराहे पर कांग्रेसियों व समर्थकों ने सलमान खुर्शीद का फूल मालाओं से स्वागत किया और पगड़ी पहनाई। पक्कापुल स्थित शहर अध्यक्ष अंकुर मिश्रा के नेतृत्व में सलमान खुर्शीद का स्वागत किया गया। चौक पर युवक कांगेस के जिलाध्यक्ष अम्मार अली ने सलमान खुर्शीद का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर वसीमुजमा खान, आसिफ खान, रेहान खान, आरिफ अली, शादाब खान, अभिषेक सिंह, शुभ मिश्रा, सत्यम मिश्रा, खुशहाल मियां, जीशान, सद्दाम, अनिल मिश्रा, डा0 अरुण अग्निहोत्री, वरुण त्रिपाठी, मुफीद खान, हिलाल सफीकी, उजैर खान आदि कांगे्रसी मौजूद रहे।
पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद का जनपद आगमन पर जगह-जगह हुआ स्वागत
