नौकरी लगवाने के नाम पर पूर्व राजकीय सम्प्रेक्षण गृह अधीक्षक ने युवक को ठगा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पूर्व राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) अधीक्षक ने नौकरी लगवाने के नाम पर युवक से लाखों रुपये की ठगी कर ली। जानकारी होने पर पीडि़त ने जब अपने रुपयों का तगादा किया तो उसने जानमाल की धमकी दी। पीडि़त ने घटना के संबंध में पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। जिसके बाद पीडि़त ने न्यायालय की शरण ली।
कोतवाली फतेहगढ़ के ऑफीसर्स कालोनी निवासी निवेश कुमार पुत्र स्व0 विनोद कुमार ने न्यायालय में दायर की 156(3) प्रार्थना पत्र में दर्शाया कि वह शिक्षित व्यक्ति है। मिलने वाले कमलेश कुमार रिटायर अधीक्षक राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) निवासी याकूतगंज पेट्रोल पम्प के पीछे कोतवाली फतेहगढ़ ने मुझसे कहा कि संरक्षण गृह जखा में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की एक जगह खाली है। हम जेल मंत्री से कहकर तुम्हारी नौकरी लगवा देंगे। जिसके लिए तुम्हे 4 लाख रुपया देना होगा। यह बात मंैने अपने परिजनों को बतायी। कमलेश कुमार मेरे घर आया और मां और चाचा को भरोसा दिलाया और कहा कि मेरे जेल मंत्री से बहुत अच्छे सम्बंध है। मैं नौकरी लगवा दूंगा। उसकी बातों पर विश्वास करके 2 अक्टूबर 2023 को 1 लाख 95 हजार रुपये मेरे दोस्त आर्यन व रचना के सामने दिये। आरोपी ने कहा था कि एक सप्ताह के अंदर तुम्हारा ज्वानिंग लेटर आ जायेगा। मेरे शैक्षिक प्रमाण पत्र व आधार कार्ड की फोटो आदि कागज ले गया। एक सप्ताह बीत जाने के बाद कोई ज्वानिंग लेटर नहीं आया। जब उससे कहा तो उसने कहा कि अभी तुम संविदा पर नौकरी कर लो। बाद में मंत्री से कहकर सरकारी करवा दूंगा। एक कम्पनी द्वारा ठेकेदारी पर 14 अक्टूबर 2023 को रख लिया गया। मैं अब चौकीदारी कर रहा हंंू। जिसका ज्वानिंग लेटर भी है। जब कमलेश से कहा कि तो उसने कहा कि मंत्री और रुपये मांग रहे है दो लाख रुपया और दो, तभी लग पायेगी। जब जानकारी विभाग में की तो पता चला कि कमलेश की कोई जेल मंत्री से पहचान नहीं है। वह ऐसे ही लोगों से सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करता है। तब एहसास हुआ कि मेरे साथ ठगी हुई है। 6 जून 2024 को अपने दोस्त आर्यन के साथ अपना रुपया लेने गया तो कमलेश कुमार व उसके तीन अज्ञात साथियों ने याकूतगंज पेट्रोल पम्प के पास बुलाया और गाली-गलौज कर धमकी दी कि अगर दोबारा रुपया मांगा तो फर्जी मुकदमा लिखवाकर जेल भिजवा दूंगा और हमलावर हो गये। थाने में शिकायत की, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *