कंपिल, समृद्धि न्यूज। पूर्व प्रधान के पुत्र ने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मौत की खबर मिलते ही परिजनों मे कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पीएम हेतु भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव बरखेड़ा के मजरा सुजातपुर निवासी पूर्व प्रधान सुखवीर यादव के पुत्र शिवम (22) ने बुधवार सुबह गांव के बाहर बने घेर के पास लगे ट्यूबबेल की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में देशी अवैध तमंचे से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली सिर में लगकर आर पार हो गयी। सूचना पर दौड़े परिजनों को कमरे में खून से लथपथ युवक का शव चारपाई पर पड़ा मिला।
मौत की खबर मिलते ही परिजनों मे कोहराम मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी। मृतक 3 भाइयों सैकी, सत्यम में दूसरे नंबर का था। पिता पूर्व प्रधान के दो शादियां हुई थीं। दोनों पत्नियों की मौत हो चुकी है। एक माँ के बड़ा भाई सैकी और मृतक शिवम और सत्यम छोटा भाई है। मौके पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पीएम हेतु भेज दिया। मृतक शिवम पिता सुखवीर यादव के साथ गल्ला व्यापार मे सहयोग करता था। एसओ विश्वनाथ आर्या ने बताया शव पीएम हेतु भेज दिया गया है। पति पत्नी के विवाद की वजह से युवक ने आत्महत्या की है। अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है।
पूर्व प्रधान के पुत्र ने सिर में गोली मारकर की आत्महत्या
