पूर्व विधायक विजय सिंह न्यायालय में तलब, नहीं हुए पेश

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। नगर निकाय के चुनाव के समय समाजवादी पार्टी से विजय सिंह की पुत्रवधू नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद की प्रत्याशी थीं। उसी समय पूर्व विधायक विजय सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से फर्रुखाबाद शहर की जनता से अपील की थी। उक्त मामले में फर्रूखाबाद कोतवाली पुलिस ने ईटी एक्ट के मामले में अपराध संख्या 253/2023 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। जिसमें विवेचक ने साक्ष्य के आधार पर न्यायलाय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया। उक्त मुकदमे में न्यायायल ने बी वारंट के माध्यम से विजय सिंह को वाराणसी जेल से तलब किया था। वाराणसी में वीआईपी प्रोग्राम के पुलिस फोर्स की कमी की वजह से पुलिस ने सोमवार को विजय सिंह को न्यायालय में पेश नहीं किया। उक्त मामले पुन: बी वारंट जारी कर पूर्व विधायक विजय सिंह को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष 26 जुलाई को पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *