बाढ़ पीड़ितों को पूर्व सांसद अन्नू टंडन, ने वितरित की राहत सामग्री

उन्नाव, समृद्धि न्यूज। जनपद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त है। कई गाँवों में लोगों के घर पानी में डूब गए हैं, रोज़मर्रा की ज़रूरतें पूरी करना भी एक चुनौती बन गया है। जिससे पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने सफीपुर और सदर विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री का वितरण किया।

अन्नू टंडन ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को भोजन दिया और उनकी समस्याओं को सुना। बच्चों, महिलाओं और बुज़ुर्गों की हालत देखकर वे भावुक हो गईं। इस दौरान उन्होंने प्रशासन से अपील की कि राहत और पुनर्वास कार्यों में तेज़ी लाई जाए और वास्तविक ज़रूरतमंदों तक मदद पहुँचे। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि वे इस मुद्दे को उच्च स्तर पर उठाएँगी और शासन-प्रशासन से राहत कार्यों में पारदर्शिता की माँग करेंगी। इस मौके पर उनके साथ कई सामाजिक कार्यकर्ता, स्वयंसेवक और स्थानीय ग्रामीण भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *