
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। ब्लाक मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गाँव धीरपुर में शनिवार को अतुल सिंह वालीबॉल मेमोरियल टूर्नामेंट का उद्धघाटन चंद्रभूषण सिंह मन्नू बाबू पूर्व सांसद द्वारा किया गया। करणी सेना जिलाध्यक्ष मंथन ठाकुर, जिला महासचिव प्रदीप राठौर ने बताया कि यह टूर्नामेंट दिन और रात्रि का होगा। इसका समापन दिनांक 15 अक्टूबर 2023 दिन रविवार को किया जाएगा। टूर्नामेंट में सहयोग कीर्तिवर्धन सिंह, ईशू, मिंशू, रिंकू, राहलु राठौर व अन्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान काफी संख्या में क्षेत्रीय लोग भी मौजूद रहे।
