फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पूर्व राष्ट्रपति डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती अल्पसंख्या सभा के प्रदेश सचिव अहमद अंसारी के आवास खटपुरा में मनाई गई। अध्यक्षता मास्टर महमूद ने की। संचालन ओमप्रकाश शर्मा ने किया। देश के ११वें पूर्व राष्ट्रपति डा0 एपीजे अब्दुल कलाम के चित्र पर सभी ने माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। प्रदेश सचिव अहमद अंसारी ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को भारत की धरोहर बताया। मुजाहिद अंसारी ने कहा कि उनकी जयंती पर केंद्र व प्रदेश की सरकार अवकाश घोषित करें। ओमप्रकाश शर्मा ने डा0 अब्दुल कलाम की जयंती पर प्रकाश डाला। बीना शर्मा, हनीश खान, कमल हसन ने विचार व्यक्त किये और कहा कि उनकी जयंती पर उनके नाम से सरकार गरीबों के लिए कल्याणकारी योजनायें चलाये। इस मौके पर हामिद अंसारी, शीलू खां, सभासद असलम अंसारी, शकील मंसूरी, जियाउल हक, नाजिम अंसारी, फुरकान अहमद, फैजान, इकरार, जावेद अली, दाताराम, मोइन, निजाम अंसारी आदि लोग मौजूद रहे।
सपा अल्पसंख्यक सभा द्वारा मनायी गई पूर्व राष्ट्रपति की जयंती
