12 पेज का मिला सुसाइड नोट, 8.10 करोड़ की साइबर ठगी की लिखी बात
समृद्धि न्यूज। पंजाब पुलिस के पूर्व आईजी अमर सिंह चहल ने खुद को गोली मार ली है। गोली लगने से घायल हुए अमर सिंह चहल को अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पंजाब के पटियाला में पंजाब पुलिस के पूर्व इंस्पेक्टर जनरल आईजी अमर सिंह चहल घर में गंभीर रूप से घायल हालत में मिले हैं। परिजनों ने तुरंत उन्हें इलाज के लिए पटियाला के पार्क हॉस्पिटल में पहुंचाया है। जहां डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में जुट गई है। परिजनों ने बताया कि अमर सिंह चहल ने खुद को गोली मारी है, जिसकी वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस को घटनास्थल से एक 12 पेज का सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमें उन्होंने अपने साथ 8.10 करोड़ की साइबर ठगी की बात लिखी है और इस वजह से वह मानसिक तनाव में हैं। उन्होंने खुद को गोली सुरक्षा कर्मी की रिवाल्वर से मारी है। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने साफ किया है कि मामले की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है और किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले तथ्यों की पूरी तरह से जांच की जाएगी।
पंजाब: पूर्व आईजी अमर सिंह चहल ने खुद को मारी गोली, गंभीर
