अल फलाह विश्वविद्यालय के संस्थापक को 13 दिन की ED रिमांड

अल फलाह यूनिवर्सिटी कैसे बनी आतंकी डॉक्टरों का अड्डा
समृद्धि न्यूज। दिल्ली स्थित साकेत कोर्ट ने अल फलाह विश्वविद्यालय के संस्थापक जवाद अहमद सिद्दीकी को 13 दिन की प्रवर्तन निदेशालय रिमांड में भेज दिया है। वह 1 दिसंबर तक रिमांड में रहेंगे। आतंकी डॉक्टरों का अड्डा बनी अल फलाह यूनिवर्सिटी के फाउंडर जावेद अहमद सिद्दकी से अब ईडी राज उगलवाने की तैयारी में है। उसे ईडी ने मंगलवार रात साकेत कोर्ट में पेश किया था, कोर्ट ने उसे 13 दिन की ईडी की रिमांड पर भेजा था। जावेद 1 दिसंबर तक ईडी की रिमांड पर रहेगा। जावेद अहमद सिद्दीकी की अल फलाह यूनिवर्सिटी में गंभीर वित्तीय अनियमितताओं का पता चला है। अल फलाह यूनिवर्सिटी की मान्यता को लेकर भी गंभीर गड़बडिय़ां भी सामने आई थीं। वहीं एनआईए दिल्ली ब्लास्ट से जुड़े आतंकी डॉक्टरों के अल फलाह कनेक्शन की जांच कर रही है। वहीं प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लांड्रिंग के तहत मामला दर्ज किया है। ईडी ने मंगलवार को यूनिवर्सिटी के ओखला स्थित मुख्यालय और ट्रस्टियों के ठिकानों पर छापेमारी भी की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *