उन्नाव , समृद्धि न्यूज। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में बांगरमऊ कोतवाली पुलिस ने जुआ खेलते हुए चार अभियुक्त गिरफ्तार किये।
जानकारी के अनुसार बांगरमऊ कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक अजय कुमार यादव मय हमराह पुलिस बल के साथ छापेमारी के दौरान चार अभियुक्त 1.अनुभव श्रीवास्तव पुत्र दिनेश श्रीवास्तव निवासी मो0 गुलाम मुस्तफा कस्बा व थाना बागरमऊ 2. अजीत कश्यप उर्फ भूरा पुत्र विनोद कश्यप 3. श्याम कश्यप पुत्र रमेश कश्यप निवासीगण मो0 कस्बाटोला कस्बा व थाना बांगरमऊ 4. आनन्द वहेलिया पुत्र गंगाराम निवासी संगमविहार कॉलोनी थाना बागंरमऊ को शान्ती मील के पीछे ट्यूबैल के पास कस्बा बांगरमऊ से 1350 रु0 माल फड़ व 2000 रु0 जामा तलाशी व 52 अदद ताश के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी कर मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अजय कुमार यादव , का0 रजत कुमार तोमर का0 आदित्य कुमार का0 शोभित यादव क0 मनोज पलावत रहे।
