मारपीट में चार घायल, मुकदमा दर्ज

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। थाना क्षेत्र के भारत नगर गांव में शनिवार को पड़ोसियों के बीच हुए एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जिसमें एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। गाली-गलौज से शुरू हुआ यह विवाद देखते ही देखते लाठी-डंडों से हुई मारपीट में बदल गया। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार भारत नगर निवासी ब्रह्मवती पत्नी रामस्वरूप शनिवार को अपने घर पर साफ.-सफाई कर रही थीं, तभी पड़ोसी की एक महिला उनके दरवाजे के सामने आकर गाली-गलौज करने लगी। ब्रह्मवती ने बाहर आकर महिला को गाली-गलौज करने से मना किया। आरोप है कि इस पर महिला और उसके परिजनों ने तैश में आकर ब्रह्मवती व उनके परिवार के सदस्यों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस मारपीट में ब्रह्मवती के अलावा विकास, विमल और ज्योती घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है। मामले में ब्रह्मवती पत्नी रामस्वरूप ने चार नामजद लोगों के खिलाफ थाना पुलिस को तहरीर दी है। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक अवध नारायण पांडे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि जांच में जो भी पक्ष दोषी पाया जाएगा। उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *