नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। बारात से घर वापस आ रहे बारातियों में बस की खिडक़ी खोलने को लेकर हुए विवाद में चार लोग घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बारातियों को हिरासत में लेकर उनका शांतिभंग में चालान कर दिया।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव सिरमौरा बांगर के निकट आ रही बस में हुए झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बारातियों को हिरासत में ले लिया। जिसमें बताया गया कि बीते कल कायमगंज थाना क्षेत्र के गांव शिवरई मठ से रामदास के पुत्र सूरज की बारात जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव माधवपुर में गई हुई थी। जहां से शादी के सभी कार्यक्रम निपटाकर बारात बस द्वारा विदा होकर वापस आ रही थी, तभी घायल ममतेश पुत्र अनार सिंह निवासी ग्राम महेकिया थाना जैथरा जनपद एटा के द्वारा बताया गया कि आरोपीगण लगातार शराब के नशे में बस की खिडक़ी खोल देते थे। जिसमें हम लोगों को सर्दी लग रही थी। जिसका हम लोगों ने विरोध किया, तभी उक्त लोग एकत्र हो गए और हम लोगों को मारने पीटने लगे। मारपीट में घायल ममतेश पुत्र अनार सिंह निवासी ग्राम महेकिया थाना जैथरा जनपद एटा, लकी पुत्र मटरू लाल निवासी ग्राम महेकिया थाना जैथरा जनपद एटा, अनमोल निवासी ग्राम महेकिया थाना जैथरा जनपद एटा तथा अजय पुत्र नामालूम निवासी ग्राम महेकिया जनपद एटा के मारपीट में सभी के सर फट गए। जिसकी सूचना पीडि़त पक्ष ने डायलॉग 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने बस को रुकवा लिया तथा थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने प्रेम बाबू पुत्र छोटेलाल, हिमांशु पुत्र वीर सिंह निवासी ग्राम शिवरई मठ थाना कायमगंज, जतन पुत्र सतीश चंद्र निवासी ग्राम शेव्रले थाना कायमगंज को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान कर दिया वहीं पीडि़त पक्ष के लोग बाराती बता रहे थे कि वह दूल्हे के रिश्तेदारी के चाचा व अन्य रिश्तेदार लगते हैं। जिनको ग्रामीणों ने मारपीट कर घायल कर दिया, लेकिन थाना पुलिस के द्वारा किसी भी पीडि़त का मेडिकल परीक्षण नहीं कराया गया। जिससे वह थाने में जमे बैठे थे। थाना पुलिस ने मामले में जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। वहीं पीडि़त पक्ष लगातार आरोप लगा रहा था कि थाना पुलिस ने आरोपीगणों से मिलकर केवल शांतिभांग में चालान कर दिया और किसी भी घायल का मेडिकल परीक्षण नहीं कराया।
बारातियों में बस की खिडक़ी खोलने को लेकर मारपीट, चार घायल
