कायमगंज, समृद्धि न्यूज। बुलेरो की टक्कर से बाइक सवार दंपति समेत चार लोग घायल हो गये। जिन्हें सीेएचसी में भर्ती कराया गया गया। जहां दो लोगों को लोहिया अस्पताल रेफर कर दियागया।
जानकारी के अनुसार जनपद कासगंज थाना बौरा क्षेत्र के ग्राम निदरोली निवासी अजय कुमार सिंह उम्र 25 वर्षीय पुत्र नारद सिंह अपनी पत्नी रुबी, बेटा कार्तिक उम्र 5 वर्ष और भतीजी आयना को बाइक पर बैठालकर अपनी रिश्तेदारी हरदोई हरपालपुर गया था। वहाँ से वापस अपने घर निदरोली लौटते समय जैसे ही वह ग्राम दलेलगंज के निकट पहुँचा, तभी उसकी बाइक में पीछे से आ रहे बुलेरो के चालक ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार पति पत्नी, बेटा, भतीजी नीचे गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गये। आसपास के लोगों की मदद से चारों लोगों को 108 एंबुलेंस के ई-एमटी बृजपाल, पायलट विवेक कुमार ने कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती कराया। जहाँ ड्युटी पर तैनात चिकित्सा प्रभारी विपिन कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर होने पर कार्तिक व अजय को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
बुलेरो की टक्कर से बाइक सवार दंपति समेत चार घायल
