आगरा, समृद्धि न्यूज। आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में शाहदरा फ्लाईओवर पर लखनऊ मंडी से आम लेकर आ रही एक मैक्स गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। जिसमें चार लोगों की मौत हो गयी। वहीं हादसे में सडक़ किनारे सुबह की सैर कर रहे तीन लोग गाड़ी के नीचे दब गए, जबकि चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया, लेकिन तब तक चार लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
जानकारी के मुताबिक, आगरा के थाना ट्रांस क्षेत्र के शाहदरा फ्लाई ओवर पर बुधवार सुबह लखनऊ मंडी से मैक्स में आम भरकर ला रही गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गयी। चालक उसे संभाल नहीं पाया। मैक्स डिवाइडर में टकराकर पलट गई। इस दौरान हाईवे किनारे टहलने के लिए निकले तीन लोग दब गए। वहीं चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे को देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। गंभीर घायलों को उपचार के लिए जब तक अस्पताल भेजा जाता, तब तक चार की मौके पर ही मौत हो गई।
मरने वालों में
शाहदरा निवासी 65 वर्षीय राजेश पुत्र लाखन सिंह
60 वर्षीय रामेश्वर पुत्र बुद्धराम
63 वर्षीय हरीबाबू पुत्र स्व0 धुरीलाल
गाड़ी के चालक कृष्णा की मौत हो गई।
