हलिया (मिर्जापुर)। थाना लालगंज क्षेत्रांतर्गत रीवा-वाराणसी रोड पर ग्राम तुलसी किसान ढाबा के पास अर्टिगा कार मोटरसाइकिल से टकरा कर अनियत्रित होकर ट्रक के पीछे घुस गयी। जिसमें अर्टिगा कार मे सवार 06 मे से 04 व्यक्ति तथा मोटर साइकिल पर सवार 03 व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पुलिस के उच्चाधिकारी व थाना लालंगज पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को सीएचसी लालगंज भिजवाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा कार सवार व्यक्तियों वेंकट रेड्डी पुत्र चंद्र रेड्डी 40 वर्ष निवासी शानदार रेडी थाना जिला शानदार रेड्डी तेलंगाना व माल रेड्डी पुत्र बुम रेडी निवासी जीराबाद थाना व जिला शानदार रेड्डी तेलंगाना को मृत घोषित कर दिया गया। चिकित्सको द्वारा अन्य घायलों को जिला अस्पताल मिर्जापुर रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान कार सवार एक महिला- चिट्ठी पत्नी बैंक्विट राम रेड्डी 35 वर्ष निवासी शानधर रेड्डी थाना शानधर रेडी जिला शानधर रेडी तेलंगाना व मोटरसाइकिल सवार पुत्र रवि शंकर राजभर 20 वर्ष निवासी पलिया शंभूपुर थाना बड़ागांव जिला वाराणसी की मृत्यु हो गयी। उक्त दुर्घटना में कुल 4 लोगों की मृत्यु हो गयी है व अन्य 3 घायलों को ट्रामा सेण्टर वाराणसी रेफर कर दिया गया तथा 2 कार सवार व्यक्ति स्वस्थ्य है। थाना लालगंज पुलिस द्वारा मृतको के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर शांति एवं कानून व यातायात व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।
