समृद्धि न्यूज। कानपुर देहात के रूरा निवासी तीन दोस्त लखनऊ से अपने एक साथी संग कार से उज्जैन महाकालेश्वर दर्शन करने के लिए गए थे। रविवार को वहां से सालासर जाने के दौरान दौरान दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर राजस्थान के कोटा जिले के चेचर थाना क्षेत्र में उनकी कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मौत की सूचना पर आने पर परिजन को युवकों के बाहर घूमने जाने की बात पता चल सकी। चेचट थाना अधिकारी सुरेंद्र सिंह गोदारा ने बताया कि घटनाक्रम चेचक इंटरचेंज के नजदीक 2:30 बजे के आसपास हुआ ह। यह कार मध्य प्रदेश की तरफ से आई थी और दिल्ली की तरफ जा रही थी, ट्रक से ओवरटेक कर आगे जाने का प्रयास कार चालक ने किया था, इस दौरान कार पीछे से ट्रक में घुस गई। ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है। कार में सवार चारों युवक पूरी तरह से फंस गए थे, जिनको बड़ी मशक्कत करके बाहर निकाला गया।
मृतकों की हुई पहचान कानपुर देहात के रुराह निवासी से 2२ वर्षीय श्रेष्ठ वाजपेयी, 2४ वर्षीय प्रांजल चतुर्वेदी और १९ वर्षीय अंकुश दुबे हैं, जबकि चौथा उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के दोनपुरवा निवासी 20 वर्षीय अंश प्रताप सिंह है। चारों ही उत्तर प्रदेश से मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल दर्शन के लिए गए थे और वापस लौटते समय यह हादसा हुआ है।
