

18 बाइकें व एक चाबी का गुच्छा तथा 1200 रुपये की नगदी बरामद आरोपियों पर दर्ज है कई मुकदमे फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अन्तर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। जिसमें एक बाल अपचारी भी है। आरोपियों की निशानदेही पर विभिन्न जनपदों से चोरी की गई 18 बाइके व एक चाबी का गुच्छा तथा 1200 रुपये की नगदी बरामद हुई। जांच में पता चला कि आरोपी अपचारी पहले भी बाइक चोरी के मामले में दो बाद जेल जा चुका है। आरोपियों पर कई मुकदमे दर्ज है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। सोमवार को पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने पुलिस लाइन में वार्ता के दौरान बताया कि कम्पिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार, उपनिरीक्षक मंगल सिंह, उपनिरीक्षक बलवीर सिंह, उपनिरीक्षक यतेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक रवि सोलंकी, उपनिरीक्षक कल्पेश सिंह ने मुखबिर की सूचना पर रुदायन रेलवे स्टेशन तिराहा से उवैश खान उर्फ लालू पुत्र पप्पू निवासी रुदायन, आशीष पुत्र महेश निवासी जिजौटा, जीतेन्द्र उर्फ जीतू पुत्र रनवीर सिंह निवासी रामपुर गढिय़ा पटियाली जनपद कासगंज सहित एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही से विभिन्न जनपदों से चोरी की गई 18 बाइकें व एक चाबी का गुच्छा तथा 1200 रुपये की नगदी बरामद हुई। बाल अपचारी से पूछताछ के दौरान उसने बताया कि हम लोग दिन में जनपद व आसपास के जनपदों में घूमफिरकर मंदिर, बाजार व अन्य भीड़-भाड़ वाली जगहों पर पहले बाइक की रैंकी करते है उसके बाद मौका देखकर चोरी कर लेते है। जिसे बेंचकर हम लोग पैसों को आपस में बांट लेते है। आरोपी ने बताया कि हम लोगों ने लखनऊ, मैनपुरी, कासगंज, एटा, बदायूं आदि जनपदों में रैंकी कर बाइकों की चोरी की है। हाल ही में कम्पिल क्षेत्र में ग्यारह मंजिल मंदिर के पास से व कोतवाली क्षेत्र से बाइके चोरी की थी। पुलिस के अनुसार आरोपी उवैश खान उर्फ लालू पर ७ मुकदमे व जितेन्द्र उर्फ जीतू पर 7 मुकदमे व अन्य की जानकारी की जा रही है, आशीष पर 7 मुकदमे दर्ज है। वहीं बाल अपचारी पर गाजियाबाद कमिश्नरेट सहित अन्य जनपदों में 12 मुकदमे दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
