फर्जी प्रपत्रों के माध्यम से जस्ट डायल एप से ऑनलान ठगी करने वाले गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। फर्जी प्रपत्रों के माध्यम से जस्ट डायल एप की सहायता से ट्रान्सपोर्ट हेतु फर्जी खातों में धन ट्रान्सफर करवाकर फर्जीवाड़ा करने वाले गैंग के 04 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

अपर पुलिस अधीक्षक डा0 संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर प्रदीप कुमार के नेतृत्व में अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कादरीगे प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ल व एसओजी टीम प्रभारी अमित गंगवार तथा सर्विलांस टीम प्रभारी विशेष कुमार की संयुक्त टीम ने फर्जी प्रपत्रों के माध्यम से जस्ट डायल एप की सहायता से ट्रान्सपोर्ट हेतु फर्जी खातों में धन ट्रान्सफर करवाकर फर्जीवाड़ा करने वाले प्रिंस गुप्ता पुत्र प्रदीप गुप्ता निवासी बढ़पुर, आर्यन पुत्र सुनील सिंह निवासी ०6/36आवास विकास कालोनी हाल निवासी सृजना एनक्लेव निकट रेडियंटों हास्पिटल लकूला, रोहित कुमार पुत्र रामऔतार शुक्ला निवासी शांति नगर पजाबा कादरीगेट, अनमोल सिंह उर्फ अन्नू पुत्र संजीव सिंह निवासी गांधी राजेपुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से 07 अदद मोबाइल फोन, 11 अदद एटीएम कार्ड, 03 अदद बैंक कार्ड, 03 अदद सिम कार्ड, फर्जी कूटरचित बिल बाउचर आदि, 02 अदद पेन काड, 02 अदद आधार कार्ड, 02 अदद आईडी कार्ड, 100 वर्क स्क्रीन श़ॉट आदि बरामद हुआ। पूछताछ के दौरा आरोपियों ने बताया कि हम सभी लोग एक साथ मिलकर मोबाइल पर जस्ट डायल एप पर ट्रान्सपोर्ट के लिये डील करते है तथा उनको कम्प्यूटर के माध्यम से फर्जी कूटरचित दस्तावेज को एप व व्हाट्सएप के माध्यम से दिखाकर फर्जी खुलवाये गये खातों में पैसे डलवाते हैं। जिनके एटीएम कार्ड हम लोग अपने पास रखते हैं। एटीएम कार्ड के माध्यम से पैसा निकाल कर आपस में बांट लेते हैं। जब किसी व्यक्ति का काम नहीं होने पर अपने पैसे वापस मागंता है, तो हम लोग कम्प्यूटर से आरटीजीएस की फर्जी कूटरचित रसीद बनाकर उसको व्हाट्सएप कर देते है। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *