बाइक चोरियों में दो बाल अपचारी सहित चार लोग गिरफ्तार

21  बाइकें व एक 315  बोर का तमंचा किया बरामद
कायमगंज/फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। एसओजी/सर्विलान्स की संयुक्त पुलिस टीन ने चोरी की गयी 21 मोटर साइकिलें, एक अवैध तमन्चा 315 बोर, दो अदद जिन्दा कारतूस, एक खोखा कारतूस बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे थाना कायमगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 164/24 धारा-379 भादवि0 में प्रकाश में आये अभियुक्तगण हिमान्शू शाक्य पुत्र पन्नालाल शाक्य निवासी अर्रापहाड़पुर थाना मऊदरवाजा, अंकित यादव पुत्र श्याम सिंह निवासी किशनपुर थाना राजा का रामपुर जनपद एटा व 2 बाल अपचारी को कायमगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामअवतार, एसओजी प्रभारी सचिन चौधरी, उपनिरीक्षक राजेश राय, उपनिरीक्षक गजराज सिंह, सर्विलांस प्रभारी विशेष कुमार, कायमगंज कस्बा चौकी इन्चार्ज नागेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक जितेंन्द्र कुमार, कांस्टेबिल धर्मेंन्द्र, कांस्टेबिल विनीत कुमार, कांस्टेबिल जितेन्द्र सिंह, कांस्टेबिल अंकित गंगवार, कांस्टेबिल सिददू सिंह ने गिरफ्तार कर लिया। जामा तलाशी से अभियुक्त अंकित यादव एक तमन्चा 315 बोर मय दो जिन्दा कारतूस 315 बोर, एक खोखा कारतूस तथा बाल अपचारी के कब्जे से .एक मास्टर चाबी बरामद हुई। हिमान्शू शाक्य व बाल अपचारीगण की निशानदेही पर ग्राम नरैनामऊ थाना कायमगज पुल के बायी तरफ नहर विभाग के पुराने खण्डर से 11 मोटर साइकिलें, अभियुक्त हिमान्शू के खेत अर्रा पहाड़पुर थाना मऊदरवाजा जनपद फर्रुखाबाद में खेत के बायी तरफ टीले के ऊपर मकबरे के पास की झाडिय़ों में छिपी 8 चोरी की मोटर साइकिलें बरामद हुर्इं। कुछ मोटर साइकिलों पर फर्जी नम्बर प्लेट बनाकर बेचने के उद्देश्य से लगायी गयी हैं तथा कुछ मोटर साइकिल पर चेचिस नम्बर अलग है तथा उसमें नम्बर प्लेट अलग लगी हुयी है। हिमान्शू द्वारा खण्डहर में छिपायी गयी एक लोहे की रेती बरामद की और अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि इसे हम मोटर साइकिल के इंजन नम्बर व चेचिस नंबर को मिटा देते है और राह चलते राहगीरो को बेेच देते हैं। उससे जो रुपये मिलते है उन रुपयो को हम लोग आपस में बांट लेते है। गिरफ्तारी के अधार पर थाना कायमगंज पर मु0 अ0 स0 261/2024 धारा 303(2), 317(2), 317(4), 317(5), 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *