पुलिस ने घायलों का सीएचसी में कराया गया मेडिकल
फर्रुखाबाद/शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने युवक तथा उसके परिजनों को मारपीट कर घायल कर दिया। पीडि़तों ने घटना के संबंध में थाना पुलिस को तहरीर दी है।
शमशाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला बाग निवासी अनिल पुत्र जगदीश रविवार को तरबूज लेने मोहल्ला दलमीर खां में दुकान पर गया था। जहां पहले से मौजूद दीप्ती, विमल, अमन पुत्रगण सतीश व ग्रीश, सतीश पुत्रगण रामसरन मुझे गाली-गलौज करने लगे। जब मैंने गाली-गलौज करने का विरोध किया, तो उपरोक्त लोग मारपीट करने लगे। मेरे चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर मेरी पत्नी रीता, बहन सपना, शिवानी बचाने दौड़ी, तो उपरोक्त लोगों ने मेरी पत्नी व बहनों को मारपीटा। जिससे सभी के चोटें आयीं। जिसकी शिकायत पुलिस से की गयी। तब पुलिस ने सभी का सीएचसी में मेडिकल परीक्षण कराया। मामला पुरानी रंजिश को लेकर बताया जा रहा है। वहीं पुलिस ने जांच कर कार्यवाही करने का भरोसा दिया।
लड़ाई झगड़े में महिला सहित चार लोग घायल
