बाइक-टेंपो की टक्कर में चार लोग घायल

 तीन की हालत गंभीर, लोहिया अस्पताल रेफर
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कायमगंज के कंपिल रोड पर शनिवार सुबह एक सडक़ हादसे में बाइक और टेंपो की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में चार लोग घायल हो गये। जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल तीनों लोगों को लोहिया अस्पताल रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार मैनपुरी जिले के थाना बिछुआ के ग्राम तेजपुर निवासी विवेक कुमार अपने चचेरे भाई विक्रम और बाबा मोरपाल के साथ बाइक पर सवार होकर अटेना घाट गंगा जल लेने जा रहे थे। उनकी बाइक कंपिल रोड स्थित एक मंदिर के पास पहुंची थी, तभी यह हादसा हुआ। सामने से आ रहे एक टेंपो ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार विवेक और विक्रम के साथ-साथ टेंपो में सवार मोंटी पुत्र पप्पू निवासी कटरा बदायूं और अनिकेत निवासी शिकोहाबाद फिरोजाबाद गंभीर रूप से घायल हो गए। मोरपाल और मौसी मोहिनी पत्नी पिंटू निवासी एटा को भी चोटें आईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटनास्थल पर चीख.पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। इसके बाद सभी घायलों को कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने विवेक, विक्रम और अनिकेत की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। घायल मोंटी ने बताया कि वह टेंपो से अपने रिश्तेदारों को कंपिल छोडऩे जा रहा था, जबकि घायल विवेक गंगा स्नान के लिए अटेना जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *