फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मण्डलीय योगासन प्रतियोगिता में जनपद की टीम ओवर ऑल चैम्पियन में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। चार खिलाडिय़ों का प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। 22 सितम्बर को नगर पालिका इंटर कालेज औरैया में सम्पन्न हुई प्रतियोगिता में मण्डलीय विद्यालय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में जनपद के चार खिलाडिय़ों ने प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए मण्डल टीम में स्थान पक्का कर जनपद टीम को चैम्पियनशिप ट्राफी दिलायी। टीम मैनेजर डीएवी इंटर कालेज रजलामई की नेहा भारद्वाज, डीपीएस इंटर कालेज रजलामई तथा टीम कोच घनश्याम बिंद व अनिकेत भारद्वाज सीपीवीएनआईसी कायमगंज ने टीम को प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराया। मण्डल टीम में चयनित खिलाड़ी 3 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक अयोध्या में होने वाली राज स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगें। जिला क्रीड़ा सचिव अतुल दास ने सभी खिलाडिय़ों को बधाई दी। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी भारतीय पाठशाला इंटर कालेज के संकल्प व सीवीएन इंटर कालेज शुक्ररुल्लापुर के आदर्श व डीएवी इंटर कालेज रजलामई के आयुष, केआर रस्तोगी इंटर कालेज के प्रियांश कुमार का चयन हुआ है।
चार खिलाडिय़ों का प्रदेश स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में हुआ चयन
