छापेमारी में चार कुंतल सरसों का तेल व 132 किलो सोहन पपड़ी सीज.

*भरे गये पांच नमूने, छापेमारी से मोहम्मदाबाद बाजार में मचा रहा हड़कंप
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज
। होली के अवसर पर मिलावट युक्त खाद्य पदार्थों पर नियंत्रण के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने उपजिलाधिकारी सदर व खाद्य सुरक्षा सहायक आयुक्त सय्यद शाहनवाज हैदर आबिदी के निर्देशन में खाद्य सुरक्षाधिकारी आशुतोष राय ने पुलिस बल के साथ छापेमारी की। इस दौरान लगभग 4 कुंटल सरसों का तेल व 132 किलो सोहन पपड़ी को सीज कर दिया तथा 5 नमूने भरकर जांच के लिए भिजवा दिये। छापेमारी से हड़कंप मचा रहा।
जांच दल ने मोहम्मदाबाद के शास्त्री नगर से अतुल कुमार वर्मा की दुकान से सरसों के तेल के दो नमूने भरे और 398 लीटर सरसों का तेल सीज कर दिया और नियमानुसार अभिरक्षा में दे दिया। अवंतीबाई नगर स्थित पवन कुमार गुप्ता की दुकान से सोहन पपड़ी का एक नमूना जांच के लिए संग्रह किया व 132 किलो सोहन पपड़ी को सीज करके अभिरक्षा में दे दिया। शैलेन्द्र दुबे की पखना स्थित दुकान से एक नमूना भरा गया। वहीं उनपालपुर स्थित आदर्श की दुकान से सरसों का तेल का नमूना भरा। जांच टीम में विजेन्द्र कुमार, अरुण कुमार, आशीष कुमार वर्मा आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *