प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए जनपद के चार छात्र चयनित

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन २८ नवंबर से ३० नवंबर तक स्पोट्र्स स्टेडियम झांसी में होगा। जिसके लिए जनपद फर्रुखाबाद से चार कबड्डी खिलाडिय़ोंका प्रतिभाग हेतु चयन किया गया। प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कानपुर मंडल सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता में छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में चयन हुआ। जनपद के ०९ छात्रों ने प्रतिभाग किया था। जिसमें चार छात्रों का मंडल में विजेता होने के बाद प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया। खटा मोहम्मदाबाद निवासी अभिनव यादव, खटा मोहम्मदाबाद निवासी शिवम, हैदरपुर कमालगंज निवासी चंदन कुमार, खटा मोहम्मदाबाद निवासी सुमित कुमार का चयन हुआ। चारों कबड्डी खिलाड़ी छात्र झांसी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना हुए। उनके चयन होने पर जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव कुलदीप यादव ने बधाई दी और प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराने के लिए रवाना हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *