पूर्व सैनिक से जमीन बिक्री के नाम पर लाखों की ठगी.

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी को दिये गये शिकायती पत्र में पूर्व सैनिक सूबेदार मेजर धर्मेन्द्र राठौर निवासी मोहम्मदाबाद ने एग्रीमेंट करायी गई जमीन को विवादित होने पर पैसा वापस मांगने की स्थिति में जमीन मालिक द्वारा धमकायें जाने की शिकायत की और पैसा वापस कराने व मुकदमा दर्ज कराने की मांग की।
धर्मेन्द्र सिंह राठौर ने दिये गये शिकायती पत्र में दर्शाया कि उन्होंने अमर सिंह पुत्र श्रीराम व सिद्धार्थ कटियार से न्यू बन्धौआ कालोनी में जमीन का सौदा किया और उसका एग्रीमेंट 2781270 रुपये देकर कराया। जब कब्जा दखल लेने पहुंचा तो अमर सिंह के परिजनों से विवादित हो गया तो अमर सिंह के परिजनों ने पीडि़त को जान से मारने की धमकी दी और भगा दिया। पीडि़त अमर सिंह के घर गया और पैसे वापस मांगे तो अमर सिंह व सिद्धार्थ ने मारपीट की। पूर्व सैनिक ने धोखाधड़ी कर रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *