सावन के तीसरे सोमवार पर भक्तों को वितरित किया गया नि:शुल्क गंगा जल

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सावन के महीने में सेवा धर्म समिति की ओर से निरंतर चल रही गंगा जल सेवा पूरे सावन भर पांडेश्वर नाथ मंदिर में सभी भक्तों को बाबा का जल अभिषेक करने के लिए समिति द्वारा गंगाजल की सेवा दी जा रही है। सावन के महीने में बाबा के ऊपर जल चढ़ाने से भोलेबाबा भक्तोंपर प्रसन्न होते है और उनकी मनोकामना पूरी करते हैं। उनके सारे कष्ट हर लेते हैं। बाबा बड़े दयालु हैं। बस एक लोटा जल से ही प्रसन्न हो जाते हैं और भक्तों को ऊपर अपनी दया बरसाते है।
अविनाश सारस्वत नीरज ने बताया कि सेवा धर्म समिति की ओर से 2 वर्ष से नि:शुल्क गंगा जल सेवा संपूर्ण भारत में चलाई जा रही है। सावन का महीना चल रहा है, इसलिए भक्तों द्वारा सेवा धर्म समिति की वेबसाइट पर रोजाना गंगाजल के लिए आर्डर आ रहे हैं। और समिति भक्तों को नि:शुल्क गंगाजल महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, बैंगलोर, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के अलग-अलग शहरों से आर्डर आ रहे है उन्हे जल भेजा जा रहा है। सोमवार को पाण्डेश्वरनाथ मंदिर में भक्तों को जल वितरित किया गया और उन्होंने अनुष्ठान पूजा के साथ किया। व्यवस्था अविनाश सारस्वत, डॉ0 मुकेश यादव, हरिओम, दर्शन शर्मा, डॉ0 राजेश बाबू दुबे आदि ने देखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *