हरदोई, समृद्धि न्यूज। श्री खाटू श्याम चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक डॉ गौरव सिंह यादव द्वारा शहर के रेलवे गंज स्थित ओवर ब्रिज के नीचे श्री साईं क्लीनिक में एक निःशुल्क चिकित्सा एवं दवा वितरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई और निःशुल्क दवाइयाँ प्राप्त कीं। शिविर में सेवा देने वाले प्रमुख चिकित्सक डॉ. गौरव सिंह यादव,डॉ. आशी गुप्ता,डॉ. राजकिशोर गुप्ता
के साथ साथ ट्रस्ट की पूरी टीम शिविर में मौजूद रही।र मरीजों को पंजीकरण, जांच एवं दवाई वितरण में सहयोग प्रदान किया।
श्री खाटू श्याम चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन
