नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। घर में सो रहे रंगशाला संचालक के पर्स से दोस्त ने 5500 रुपये निकाल लिये। जानकारी करने पर जब रुपये नहीं मिले, तो पीडि़त ने थाना पुलिस को तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर त्योरी निवासी निवासी सत्यवीर सिंह पुत्र जंग सिंह ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह रंगशाला संचालक का काम करता है। जिसमें उसने अपना ट्रैक्टर भी लगाया है। बीती रात नवाबगंज थाना क्षेत्र के ही गांव बलोखर में एक शादी में रंगशाला चलाकर आया था और वह अपने घर पर आकर लेट गया, तभी सुबह उसके गांव का ही उसका दोस्त प्रभात कुमार पुत्र बाजी लाल राजपूत उसके घर आया और उसकी चारपाई पर बैठ गया। वहीं पीडि़त के बताएं अनुसार उसने अपनी पेंट की जेब से पर्स निकालकर सर के नीचे रख लिया था और नींद में फिर सो गया, तभी आरोपी ने उसकी पर्स से रुपए निकाल लिए। पीडि़त ने दोस्त द्वारा रुपए निकालने की आशंका जताकर थाना पुलिस को तहरीर दी। थाना पुलिस ने पीडि़त को मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही।
दोस्त ने रंगशाला संचालक के पार किये 5500 रुपये
