एफएससी ने चार विकेट से मैच पर की विजय प्राप्त

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। फर्रुखाबाद जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में क्रिकेट लीग के सीनियर गु्रप का पहला सेमीफाइनल एफएससी व एफसीसी के बीच स्पोस्ट्र्स स्टेडियम फतेहगढ़ में खेला गया। एफएससी ने चार विकेट से मैच पर विजय हासिल की।
एफएससी के कप्तान अमित वर्मा ने टॉस जीतकर पहले फिल्डिंग करने का फैसला किया। एफसीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित २० ओवरों में ७ विकेट के नुकसान पर १२२ रन का स्कोर खड़ा। जिसमें शोमित गुप्ता ने ४१ रन, गौतम ने २२ रन, हिमांशु ने १९ रन बनाये। एफएससी से विजय आनन्द व विशाल ने दो-दो विकेट लिये। एफएससी ने १९.३ ओवर में ६ विकेट के नुकसान पर १२४ रन बनाकर मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच विजय आनन्द को स्टेडियम कोच अमिताब पान ने पुरुस्कार दिया। अम्पायरिंग रफीगुल अंसारी ने की। प्रमोद शुक्ला व जेपी सिंह ने स्कोरिंग की। इस अवसर पर जिला क्रिकेट सचिव मोहन लाल अग्रवाल, सत्यम मिश्रा, गंगाराम शुक्ला आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *