एफएसडीए ने छापेमारी कर छह नमूने किये संग्रह

टीम ने २९८ किलो सरसों का तेल किया सीज

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के तत्क्रम में जिलाधिकारी के आदेश पर नवरात्रि व दशहरा के पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा टीम ने ६ नमूने संग्रह किये। इस दौरान २९८ किलो सरसों का तेल सीज किया गया। सहायक आयुक्त खाद्य सय्यद शाहनवाज हैदर आबिदी के निर्देशन में मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी आशुतोष राय के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षाधिकारी बिजेन्द्र कुमार, डा0 शैलेन्द्र रावत, अरुण कुमार मिश्रा, विमल कुमार ने कायमगंज के ग्राम पितौरा चार पहिया वाहन खाद्य कारोबारकर्ता त्रिपूरेश तिवारी पुत्र राजेश तिवारी के प्रतिष्ठान पर छापा मारकर सरसों का तेल का नमूना लिया। टीम ने २९८ किलो ग्राम (कीमत ३५७६० रुपये) सरसों का तेल सीज कर दिया। ट्रांसपोर्ट चौराहा फू्रट शॉप मुबीन पुत्र जलील व आसिफ पुत्र मुबीन के प्रतिष्ठान पर छापा मारकर जांच के लिए सैम्पल भरे। वहीं इसी क्षेत्र के रमेश चन्द्र पुत्र रामदयाल व भानु प्रताप पुत्र सुखलाल श्रीवास्तव के किराना स्टोर पर छापा मारकर ब्रांडेड पैकेड का नमूना भरा। नरेन्द्र कुमार पुत्र सोनेलाल शर्मा के प्रतिष्ठान पर छापामारकर किशमिश का नमूना भरा। कैंसर खां अड्डा अलीगंज रोड स्थित प्रशांत कुमार पुत्र बाबू राम के प्रतिष्ठान पर छापा मारकर पैक काजू का नमूना भरा तथा मनोज वर्मा पुत्र बृजनन्दन के प्रतिष्ठान पर छापा मारकर घी का नमूना भरा। जिन्हे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। छापेमारी से आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। —–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *