एफ0एस0डी0ए0 ने छापा मारकर सूतफेनी एवं घेवर के लिये नमूने

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। आगामी पर्व रक्षाबंधन के दृष्टिगत एफ0एस0डी0ए0 द्वारा छापा मारकर जांच हेतु नमूने संग्रह किये गये।
आगामी पर्व रक्षाबंधन के अवसर पर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम एवं खाद्य/पेय पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित कराये जाने के उद्देश्य से मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय प्रधान के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवदास सिंह, संजय कुमार सिंह, विनोद कुमार, अरूण कुमार मिश्र एवं बृज मोहन गुप्ता द्वारा कोतवाली क्षेत्र के रेलवे रोड शिवाजी मूर्ति के पास हिमांशु गुप्ता के खाद्य प्रतिष्ठान दुर्गा घेवर भण्डार से खाद्य पदार्थ घेवर का एक नमूना संकलित किया गया। रेलवे क्रॉासिंग के पास चीनी मिल रोड राधेश्याम के खाद्य प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ सूतफेनी व सेवइंया का एक-एक नमूना संकलित किया गया। रेलवे रोड नीरज गुप्ता के खाद्य प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ घेवर का एक नमूना संकलित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *