फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। एफएसडीए ने विशेष सर्विलांस अभियान के तहत फल एवं सब्जी को कृत्रिम रुप से पकाने व रंगने में उपयोग किये जा रहे सिन्थेटिक रंग व हानिकारक पेस्टीसाइडस की रोकथाम हेतु अर्रापहाड़पुर व सातनपुर स्थित नवीन मण्डी में छापेमारी कर फल व सब्जी के 24 नमूने संग्रह किये गये।
मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी आशुतोष राय के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षाधिकारी बिजेन्द्र कुमार, डा0 शैलेन्द्र रावत, अरुण कुमार मिश्र एवं आशीष कुमार ने अर्रापहाड़पुर व सातनपुर मण्डी में छापेमारी कर सब्जी भिण्डी, लौकी, तरोई, खीरा, कद्दू, टिंडा, परवल, मिर्च, शिमला मिर्च, करेला, टमाटर, बैंगन, हरी धनिया, फूल गोभी, पत्ता गोभी, गाजर, पालक व फल खरबूजा, तरबूज, सेब, अंगूर, आम, केला, पपीता के नमूने लेकर जांच के लिए भेजा गया है। छापेमारी के दौरान अन्य दुकानदारों में हडक़ंप मच गया।
एफएसडीए ने अर्राहपहाड़पुर व सातनपुर मण्डी में छापेमारी कर फल व सब्जी के 24 नमूने किये संग्रह
