एफ0एस0डी0ए0 ने प्रतिष्ठानों पर छापा मारकर नमूने किये संग्रहित

 १३२ किलोग्राम रंगीन कचरी सीज, ५ को सुधार नोटिस जारी किये गये
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। आगामी होली पर्व के दृष्टिगत एफ0एस0डी0ए0 द्वारा छापामार कार्यवाही कर जांच हेतु नमूने संग्रह किये गये। वहीं 132 किलोग्राम रंगीन कचरी सीज की तथा 05 को सुधार नोटिस जारी किये गये।
आगामी होली पर्व के अवसर पर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम हेतु एवं खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित कराये जाने के उद्देश्य से दिनांक 19.02.2026 को सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय अजीत कुमार के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय प्रधान के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवदास सिंह, संजय कुमार सिंह व बृज मोहन गुप्ता द्वारा शमसाबाद स्थित खाद्य प्रतिष्ठान खाद्य कारोबारकर्ता सुनील पुत्र गंगाराम से खाद्य पदार्थ रंगीन कचरी का एक नमूना संकलित किया गया तथा नमूना संग्रह के उपरान्त शेष बची कुल 70 किलोग्राम रंगीन कचरी जिसका अनुमानित मूल्य रूपया 3500 हैं, को नियमानुसार सीज किया गया। चिलसरा स्थित खाद्य कारोबारकर्ता राशिद खां पुत्र इकबाल अहमद से खाद्य पदार्थ रंगीन कचरी का एक नमूना संकलित किया गया तथा नमूना संग्रह के उपरान्त शेष बची कुल 20 किलोग्राम रंगीन कचरी जिसका अनुमानित मूल्य रूपया 1000 हैं, को नियमानुसार सीज किया गया। चिलसरा के खाद्य कारोबारकर्ता रंजीत पुत्र उमेश सिंह से खाद्य पदार्थ रंगीन कचरी का एक नमूना संकलित किया गया तथा नमूना संग्रह के उपरान्त शेष बची कुल 20 किलोग्राम रंगीन कचरी जिसका अनुमानित मूल्य रूपया 1000 हैं, को नियमानुसार सीज किया गया। शमसाबाद स्थित खाद्य कारोबारकर्ता सनी भारद्वाज पुत्र गोपाल से खाद्य पदार्थ रंगीन कचरी का एक नमूना संकलित किया गया तथा नमूना संग्रह के उपरान्त शेष बची कुल 22 किलोग्राम रंगीन कचरी जिसका अनुमानित मूल्य रूपया 1100, को नियमानुसार सीज किया गया तथा खाद्य कारोबारकर्ता जिन्हें सुधार करने हेतु अवसर दिया गया। नलकूप कालोनी भोलेपुर स्थित खाद्य कारोबारकर्ता.ओमप्रकाश अग्रवाल पुत्र प्यारेलाल अग्रवाल को खाद्य प्रतिष्ठान में असंतोषजनक साफ.-सफाई, लाइसेन्स प्रदर्शित न होने तथा कार्यरत कार्मिकों के स्वास्थ्य प्रमाण न होने आदि कारणों से सुधार नोटिस निर्गत किया गया। भोलेपुर स्थित खाद्य प्रतिष्ठान लक्ष्मी स्वीट खाद्य कारोबारकर्ता.अंकित पुत्र राकेश कुमार को खाद्य प्रतिष्ठान में असंतोषजनक साफ.-सफाई आदि कारणों से सुधार नोटिस निर्गत किया गया। भोलेपुर स्थित खाद्य प्रतिष्ठान जय माता दी स्वीट्स खाद्य कारोबारकर्ता अनुराग प्रजापतिद्ध को खाद्य प्रतिष्ठान में असंतोषजनक साफ.-सफाई, लाइसेन्स प्रदर्शित न होने तथा कार्यरत कार्मिकों के स्वास्थ्य प्रमाण न होने, डस्टबीन खुला होने आदि कारणों से सुधार नोटिस निर्गत किया गया। चिलसरा स्थिथ खाद्य कारोबारकर्ता रंजीत पुत्र उमेश सिंह को खाद्य प्रतिष्ठान में असंतोषजनक साफ.-सफाई, खाद्य एवं अखाद्य खाद्य पदार्थो का एक साथ भण्डारण आदि कारणों से सुधार नोटिस निर्गत किया गया। शमसाबाद स्थित खाद्य कारोबारकर्ता सनीभारद्वाज पुत्र गोपाल को खाद्य प्रतिष्ठान में असंतोषजनक साफ.-सफाई, खाद्य पदार्थ सीधे जमीन पर भण्डारित थे, आदि कारणों से सुधार नोटिस निर्गत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *