फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। आम जन मानस को सुरक्षित खाद्य/पेय पदार्थ उपलब्ध कराये जाने एवं मिलावटी खाद्य व पेय पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोकथाम व खाद्य/पेय पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित कराये जाने के लिए एफएसडीए ने ७ प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर नमूने संग्रह किये। जिन्हे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। सहायक आयुक्त खाद्य/अभिहीत अधिकारी सय्यद शाहनवाज हैदर आबिदी के निर्देशन में एवं मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी आशुतोष राय के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षाधिकारी बिजेन्द्र कुमार, डा0 शैलेन्द्र रावत, अरुण कुमार मिश्र व आशीष कुमार ने नेहरु रोड स्थित अनूप कुमार गुप्ता पुत्र राधा किशन गुप्ता के प्रतिष्ठान मैदा का नमूना लिया। लोहाई रोड स्थित राजीव कुमार गुप्ता पुत्र रामदास गुप्ता के प्रतिष्ठान से दही का नमूना संग्रह किया। बजरिया जफर खां स्थित सोनू राजपूत पुत्र बबलू राजपूत के प्रतिष्ठान से कोल्डड्रिंक का नमूना लिया। फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन के निकट स्थित राजू पुत्र लाला के प्रतिष्ठान से सत्तू का नमूना संग्रह किया। रेलवे रोड स्थित दूध फेयरी विक्रेता वीर बहादुर पुत्र शिशुपाल सिंह भैंस के दूध का नमूना संग्रह किया। रेलवे रोड सिल्वर साइन के सामने दूध फेयरी विक्रेता शिवप्रसाद पुत्र मोहन लाल, उपेन्द्र पुत्र जहार सिंह के पास से मिश्रित दूध का नमूना लिया। छापेमारी के दौरान अन्य दुकानदारों में हडक़ंप मच गया।
एफएसडीए ने सात प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर नमूने किये संग्रह
