एफ0एस0डी0ए0 ने छापा मारकर पैक्ड दूध उत्पादों के सात नमूने भरे

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। एफ0एस0डी0ए0 ने छापा मारकर पैक्ड दूध उत्पादों के सात नमूने संग्रहित किये। जानकारी के अनुसार शनिवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ0 बृजेंद्र कुमार, डॉ0 शैलेंद्र रावत, विमल कुमार एवं आशीष कुमार वर्मा द्वारा निम्न कार्यवाही सम्पादित की गयी। फतेहगढ़ चौराहा स्थित अमन पाल पुत्र महेंद्र पाल के खाद्य प्रतिष्ठान पाल प्रोविजन एण्ड कान्फेक्शनरी स्टोर से खाद्य पदार्थ दही (अमूल मस्ती दही) पैक्ड का नमूना जांच हेतु संग्रह किया। मिलेट्री चौराहा फतेहगढ़ स्थित मनोज कुमार सिंह पुत्र विजय कुमार सिंह के खाद्य प्रतिष्ठान सिंह कान्फेक्शनरी से खाद्य पदार्थ फुल क्रीम दूध (ब्रान्ड ज्ञान) पैक्ड व खाद्य पदार्थ दही (ब्रान्ड ज्ञान) पैक्ड का नमूना जांच हेतु संग्रह किया। पल्ला बाजार स्थित पवन सक्सेना पुत्र महेशचंद्र सक्सेना के खाद्य प्रतिष्ठान बाबा स्वीट्स से खाद्य पदार्थ फुल क्रीम मिल्क (ब्रान्ड मदर डेयरी) पैक्ड का नमूना जांच हेतु संग्रह किया। कादरीगेट चौराहा स्थित सत्यम राठौर पुत्र चंद्रपाल राठौर के खाद्य प्रतिष्ठान मेसर्स आनन्द मिल्क पार्लर से खाद्य पदार्थ पाश्चुराईज्ड वफेलो मिल्क (ब्रान्ड आनन्द सुप्रीम मिल्क) पैक्ड का नमूना जांच हेतु संग्रह किया। कादरीगेट चौराहा स्थित कृष्णचंद्र वर्मा पुत्र मगनलाल वर्मा के खाद्य प्रतिष्ठान मेसर्स कृष्णा एक्सक्लूसिव अमूल पार्लर से खाद्य पदार्थ पाश्चुराईज्ड फुल क्रीम मिल्क (ब्रान्ड अमूल गोल्ड मिल्की मिल्क) पैक्ड का नमूना जांच हेतु संग्रह किया। केंद्रीय विद्यालय फतेहगढ़ स्थित अंकित कुमार पुत्र सुनील कुमार गुप्ता के खाद्य प्रतिष्ठान अमूल पार्लर से खाद्य पदार्थ पनीर (ब्रान्ड अमूल मलाई पनीर फ्रेश) पैक्ड का नमूना जांच हेतु संग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *