मेरी लाज जूही शाह बाबा उम्र भर निभाना

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। हजरत बाबा जूही शाह का 66 व उर्स बड़े हर्षोल्लास के साथ कुल होने के साथ मुकम्मल हो गया। यह उर्स 25 जून से 27 जून तक चलेगा। जिसमें आए बाहर से मशहूर कब्बालों ने अकीकदमंदों के बीच छटा बिखेरी।
हजरत जूही शाह बाबा के उर्स में दूसरे दिन मंगलवार को नगर के नई बस्ती रोड स्थित ताडसा बाबा गागर नादर जुलूस शाम 4.00 बजे पहुंचा। 4.00 से 5.00 तक बाबा के दरबार में चादरपोशी की गई और तावररूक तकसीम किया गया। इसके बाद जूही शाह बाबा की दरगाह पर बाद नमाज इशा कव्वाली का प्रोग्राम महफिले शमा का आयोजन किया गया।
शमशाबाद के मंसूर मतलूब महारूफ कव्वालों ने अपने कलाम पेश करते हुए कहा सरला मकां से तलब हुई और बेखुद किए देते हैं अंदाज हिजाबाना आ दिल में तुझे रख लूं। अलीगढ़ के कव्वाल शमीम अनवर ने आईना बनकर तेरे सामने आया हूं। और आसिफ सुल्तानी कव्वाल ने सरकार आए और इमाम हुसैन का वाक्या सुनाकर खूब वाहवाही लूटी। पीरतरीकत खलीफा हुजूर सैयद अतीक मियां के जानसीन सैयद अतीक मियां व सज्जादा नसीन मुशीर अहमद कादरी व उनके मुरीदीन रात भर कव्वालों को इनाम इकराम से हौसलाआफजाई करते रहे। तीसरे दिन बुधवार को 1.00 बजे कुल होकर उर्स का समापन कर दिया गया। इस मौके पर डॉ अरशद मंसूरी, दिनेश बाजपेई,धनेश गौड़, तौहीद, तमहीद, शैलू वर्मा, जमीर अहमद, बब्बन, हरिओम, शिवकांत मिश्रा, मुन्ना वर्मा, आसिफ मंसूरी, सनी याद, नफीस, मुकीम, आमिर, आसिफ, पप्पू गंगवार, दीपक गुप्ता, सुमित पांडेए, जयवीर शाक्य, मिराज, प्रवेश यादव आदि भारी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *