
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सहारनपुर में भीम आर्मी द्वारा की गयी अशोभनीय अमर्यादित भाषणबाजी के विरोध में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष राम बहादुर सिंह राठौर के साथ क्षत्रिय महासभा ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा। सहारनपुर में भीम आर्मी के नेता चंद्रशेखर उर्फ रावण व उनके सहयोगी नेता द्वारा क्षत्रियों के विरुद्ध अशोभनीय गैर जिम्मेदाराना अंग्रेजों की औलाद बोलकर अक्षम्य अपराध किया है। इसके विरोध में क्षत्रिय समाज में वैमनस्यता फैलाने की राजनैतिक साजिश की जा रही है। क्षत्रिय समाज ने मांग की है कि चंद्रशेखर उर्फ रावण एवं उनके सहयोगी महक सिंह पर विधिक दण्डात्मक कानूनी कार्यवाही की जाये। मौके पर गजराज सिंह चौहान, शरद चंदेल, छविनाथ सिंह, अरविन्द कुमार, बृजेश परिहार, राकेश सिंह राठौर, सी.पी. सिंह परिहार, रामकरन सिंह चौहान, श्याम सिंह चौहान, मुनेश्वर सिंह चौहान, संतोष सिंह चौहान आदि क्षत्रिय समाज के दर्जनों लोग मौजूद रहे।
