फ्रेशर पार्टी में नृत्य व गायन कर भावी चिकित्सकों ने किया उत्कृष्ट कला का प्रदर्शन

सानिश सिद्दीकी मिस्टर फ्रेशर तथा प्रियांशी चौधरी मिस फ्रेशर चुनी गईं
डायरेक्टर डॉ0 अनीता रंजन ने दिया सभी भावी चिकित्सकों को शुभाशीष
लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अनुशासित जीवन जीना जरूरी-प्राचार्य
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मेजर एसडी सिंह पीजी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में अध्ययनरत बैच 2021 के भावी चिकित्सकों ने बैच 2022 के छात्रा-छात्राओं के स्वागत में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया। भावी चिकित्सकों ने गायन, नृत्य एवं लघु नाटिका आदि विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सिद्ध कर दिया कि वे न केवल चिकित्सक बनने की दक्षता रखते हैं, अपितु उन्हें अन्य कलाओं में भी महारत हासिल है। संस्था की निदेशक डॉ0 अनीता रंजन ने कार्यक्रम में पहुंचकर भावी चिकित्सकों को शुभाशीष दिया।
डॉ0 अनीता रंजन ने कहा कि जिस प्रकार कार्यक्रम में आप लोगों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है उसी प्रकार आयुर्वेद के क्षेत्र में भी आपको नया कीर्तिमान बनाना है। उन्होंने कहा कि आप लोग कड़ी मेहनत कीजिये महाविद्यालय आपका हर तरह से सहयोग करेगा। कार्यक्रम में बैच 2022 के सानिश सिद्दीकी को मिस्टर फ्रेशर और प्रियांशी चौधरी को मिस फ्रेशर के खिताब से नवाजा गया। इसके अलावा जुबैर को मिस्टर स्टूडियस, मरियम को मिस स्टूडियस, पार्थ मिश्रा को मिस्टर डिसिप्लिन और जीनत फातिमा को मिस डिसिप्लिन के खिताब से नवाजा गया। संस्था की डायरेक्टर डॉ0 अनीता रंजन ने खिताब पाने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। इससे पूर्व डायरेक्टर डॉ0 अनीता रंजन ने भगवान धन्वन्तरि के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्राचार्य डॉ0 सुनील कुमार गुप्ता ने भगवान धन्वन्तरि के चित्रा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वन्दना से हुआ। भावी चिकित्सकों को सम्बोधित करते हुए प्राचार्य डॉ0 सुनील कुमार गुप्ता ने कहा कि छात्रा जीवन में अनुशासन का बहुत महत्व है। अगर लक्ष्य प्राप्त करना है तो अनुशासित जीवन जीना बहुत जरूरी है। अपने से बड़ों का सम्मान करना और छोटों के प्रति प्रेमवत् व्यवहार रखना प्रतिभावान विद्यार्थियों की पहचान है।कार्यक्रम में उप प्राचार्य डॉ0 जॉली सक्सेन, डॉ0 अंजना दीक्षित, डॉ0 रीता सिंह, डॉ0 निरंजन एस, डॉ0 विजय मोहन गुप्ता, डॉ0 डीके मिश्रा, डॉ0 शिवओम दीक्षित, डॉ0 संकल्प सिंह, डॉ0 अंकुर सक्सेना, डॉ0 मुकेश कुमार विश्वकर्मा, डॉ0 अरिमर्दन सिंह, डॉ पवन कुमार, डॉ0 पंकज शुक्ला, डॉ0 नितिन शर्मा, डॉ0 आनंद बाजपेयी, डॉ0 भारती पांचाल, डॉ0 अमृता विजयन, डॉ0 इरिना एस चन्द्रन आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। बैच 2022 के छात्रों द्वारा प्रस्तुत सिगमा बॉयज तथा छात्राओं द्वारा प्रस्तुत फोर एंजिल्स, योगा डांस, बाल मजदूर पर लघु नाटिका की प्रस्तुति के अलावा सत्यम झा का गीत एवं आशुतोष गोस्वामी द्वारा नृत्य प्रशंसनीय रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में बैच 2021 के विद्यार्थी आयुष्मान, आयुष, सिद्धांत, सुनील, अंकित यदुवंशी, किशन पाण्डेय, निखिल वर्मा, मृत्युंजय सिंह, राशिद, अमित यादव, मणिकांत त्रिपाठी, अनुष्का गुप्ता, अंबिका वर्मा, श्रुति शुक्ला, जान्ह्वी सोनकर, प्रियंका शर्मा, आराध्या राज तथा राजनंदिनी आदि का सहयोग सराहनीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *