फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। रस्तोगी कालेज के अध्यापक गजेंद्र सिंह को शिक्षक प्रकोष्ठ करणी सेना का जिलाध्यक्ष बनाया गया। राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष मंथन ठाकुर ने शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह मनोनित किया। शुक्रवार को रस्तोगी इंटर कालेज में सभी शिक्षकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और पगड़ी पहनाकर तलवार भेंट की। गजेन्द्र सिंह ने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी मिली है उसका मैं निर्वाह्न करूंगा। समाज व शिक्षक हितों के लिए संघर्ष करुंगा। किसी भी शिक्षक का शोषण नहीं होने दिया जायेगा। सभी शिक्षकों ने उनका माल्यार्पण कर जिलाध्यक्ष बनने पर बधाई दी। इस मौके पर प्रवक्ता राकेश प्रसाद, सुधाकर चतुर्वेदी, देवेंद्र कुमार, विजेंद्र पाल, शैलेश दुबे, ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी, अध्यापक नगेंद्र सिंह, संजीव सिंह चौहान, अनुराग मिश्रा, सुभाष शुक्ला, हिमांशु शुक्ला, सुनीता, तनुजा सरकार, शरद प्रताप आदि शिक्षक मौजूद रहे।
गजेन्द्र सिंह बने शिक्षक प्रकोष्ठ करणी सेना के जिलाध्यक्ष
