Headlines

भारत कौशल कार्यक्रम में जनपद के गंभीर सिंह ने जीता स्वर्ण पदक

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। दिल्ली में आयोजित हुए भारत सरकार की तरफ से भारत कौशल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें देश भर से अलग-अलग राज्यों से 2.50 लाख प्रतिभागी में से 900 नेशनल स्तर के लिए प्रतिभागी चुने गए। जिन्होंने विभिन्न क्षेत्र में प्रतिभाग किया। भोलेपुर-बेवर रोड निवासी गंभीर सिंह ने प्रोस्थेटिक और मेकअप (आर्टिस्ट) क्षेत्र में प्रथम स्थान हासिल करके गोल्ड मैडल जीतकर जनपद का नाम रोशन किया। जनपद पहुंचने पर गंभीर सिंह का रोजदार स्वागत किया गया। गंभीर सिंह के परिवार में खुशी की लहर है। गंभीर सिंह ने अपनी शिक्षा जनपद के केंद्रीय विद्यालय से की। बचपन से ही गंभीर सिंह को मेकअप के कला क्षेत्र में रूचि रही। जहां आज बड़े स्तर के कार्यक्रमों में अपनी कला के माध्यम से शहर का नाम रोशन कर रहे है। ँ गंभीर सिंह को आज बॉलीवुड से भी ऑफर आ रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *