
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मान्यवर कांशीराम राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती प्रतिवर्ष की भांति पूर्ण पारम्परिक हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। प्राचार्य डॉ0 शालिनी ने ध्वजारोहण किया तथा महाविद्यालय परिवार द्वारा ध्वज को सलामी देकर राष्ट्रगान किया। सर्वधर्म प्रार्थना का भी आयोजन किया गया। समस्त प्राध्यापकों डा0 अनामिका सक्सेना, डॉ सुन्दर लाल, डा0 अमित कुमार, डा0 सतेन्द्र कुमार, महेश कुमार, डा0 अनुपम अवस्थी आदि ने विभिन्न धर्मों की महत्वपूर्ण शिक्षा के बारे में अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए और छात्र-छात्राओं का ज्ञानवर्धन किया। गांधी की प्रिय रामधुन ’रघुपति राघव राजाराम का गायन किया गया। प्राचार्य ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने गांधी के जीवन दर्शन सत्य, अहिंसा, शांति एवं सद्भाव के बारे में विस्तार से चर्चा की। संचालन डॉ0 सुन्दर लाल ने किया। स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। प्राचार्य डा0 शालिनी ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। प्राचार्य ने प्राध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई। संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। इस दौरान डा0 सुंदरलाल, डा0 अमित कुमार, डा0 सतेन्द्र कुमार ने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर छात्रा समृद्धि यादव, अमृता, गौरी, शिखा, काजल, कामिनी, सपना, अनूप सिंह, मुस्कान, सत्यम, शिवम् साथ ही किसन पाल, राजेश आदि लोग मौजूद रहे।
