नगर में धूमधाम से निकाली गई गणेश विसर्जन यात्रायें

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गणेश महोत्सव के सातवें दिन धूमधाम से शुक्रवार को गौरी के लल्ला को विदा किया गया। शहर के मुख्य मार्गों पर आधा सैकड़ा से ज्यादा विसर्जन यात्रायें निकली। भक्तों ने धूमधाम से नाचते गाते हुए गणेश महोत्सव विसर्जन यात्रा में भाग लिया। आसपास के लोगों सहित गणमान्य नागरिक गणेश विसर्जन यात्रा में शामिल होकर गाजे-बाजे के साथ भगवान गणेश को विदा किया। जगह-जगह मटकी फोड़ी गयी। डीजे की धुन पर महिलायें व युवतियां थिरकती रही और गणपत्ति बप्पा मोरया के जयकारों के साथ विदा किया गया। रास्ते में अबीर गुलाल उड़ाते हुए लोग चल रहे थे। जगह-जगह प्रसाद वितरित किया गया। सातवें दिन गणेश विसर्जन के दौरान टाउन हाल से लेकर पांचाल घाट तक मेला जैसा माहौल रहा। एक के बाद एक लगातार गणेश विसर्जन यात्रायें निकल रही थी। यातायात भी बाधित रहा। पांचाल घाट पर कई घंटे जाम की स्थिति बनी रही। प्रशासन ने बड़ी मशक्कत के बाद गणेश यात्राओं को सम्पन्न कराते हुए मूर्तियों को विसर्जन कराया। जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात रहा। बड़ी संख्या में अबीर गुलाल लगाते हुए भक्तगण नाचते गाते हुए विसर्जन यात्रा में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *