
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गणेश चतुर्थी के पांचवें दिन गौरी के लाल गणपत्ति बप्पा का धूमधाम से विसर्जन हुआ। विसर्जन के प्रथम दिन शहर के विभिन्न जगहों व घरों में स्थापित गणपत्ति को धूमधाम से ढोल मजीरे व डीजे की धुन पर नाजते गाते हुए भक्तगणों ने विसर्जित किया। हाथों में गणेश की प्रतिमा लेजाकर पांचाल घाट पहुंचकर विसर्जित किया। साथ ही जगह-जगह पर भक्तों ने अबीर गुलाल उड़ाते हुए विसर्जन यात्रा में भाग लिया। महिलायें, बच्चे व युवा नाजते-गाते हुए विसर्जन यात्रा में शामिल हुए। जगह-जगह प्रसाद वितरित किया गया। पांचाल घाट पहुंचकर गजानन को भू-विसर्जित किया गया। वहीं भगवान गणेश की छोटी मूर्तियों को भक्तों ने गंगा में विसर्जित किया।
